झमाझम बारिश से चिरेका के क्वार्टरों में घूसा पानी

पिछले 24 घंटे से क्षेत्र में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.
मिहिजाम. पिछले 24 घंटे से क्षेत्र में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. ऐसे हालत चित्तरंजन रेल नगरी इलाके का भी है. रेल नगरी के विभिन्न जलाशयों में पानी लबालब भरा हुआ है. अजय नदी में भी जलस्तर काफी बढ़ गया है. भारी बारिश के कारण कई रेल आवास के अंदर पानी घूस गया है. ऐसे हालात सिमजोरी, फहतेपुर, आर-7 इलाके में भी है. फतेहपुर से सिमजोरी जाने वाले इलाके में सड़कों पर पानी का बहाव देखा जा रहा है. इससे आवागमन भी बाधित हो गया है. मिहिजाम नगर के कुछ इलाकों के गलियों में जल जमाव की समस्या का सामना लोगों करना पड़ा है. इधर बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. बारिश का प्रभाव नगर में बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा. संध्या करीब 8:00 बजे लोगों को बिजली उपलब्ध हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










