सरकार आपके द्वार : मजदूरों को मिला जॉब कार्ड

Updated:
विज्ञापन
सरकार आपके द्वार : मजदूरों को मिला जॉब कार्ड

नारायणपुर. प्रखंड की नयाडीह, कुरता और नारायणपुर पंचायत में गुरुवार को सरकार आपके द्वार के तहत शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड की नयाडीह, कुरता और नारायणपुर पंचायत में गुरुवार को सरकार आपके द्वार के तहत शिविर लगाया गया. शिविरों में पेंशन, जाति-आवासीय, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य आदि विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी. ऑन द स्पॉट कई योजनाओं की स्वीकृति भी दी गयी. प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने स्टॉलों का निरीक्षण किया. मनरेगा मजदूरों को जॉब कार्ड सहित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया. मौके पर एइ कुमार अनुराग, गौतम मंडल, कैलाश कुमार, रवि उरांव, वकील मरांडी, सुशांत कुमार, राहुल कुमार सिन्हा, रोजगार सेवक मो सुल्तान, उपमुखिया महफूज अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola