दुमका जाने के क्रम में जामताड़ा से वापस रांची लौट गये पूर्व सीएम चंपाई सोरेन

Updated:
विज्ञापन
दुमका जाने के क्रम में जामताड़ा से वापस रांची लौट गये पूर्व सीएम चंपाई सोरेन

संताल परगाना के सभी जिलों के संताल आदिवासियों की समस्याओं एवं मांझी थान, जाहेर थान धार्मिक स्थल पर विशेष रूप से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का जमशेदपुर से दुमका जाने के क्रम में बेवा मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील कुमार हांसदा के नेतृत्व में माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया. मौके पर आदिवासी समाज के विषय पर काफी देर तक कायकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया. खासकर संताल परगाना के सभी जिलों के संताल आदिवासियों की समस्याओं एवं मांझी थान, जाहेर थान धार्मिक स्थल पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. आनेवाले दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से संबंधित रणनीति पर चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया के विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलने पर दुमका जाने का कार्यक्रम स्थगित कर सीधे रांची के लिए प्रस्थान कर गए. इस हृदय विदारक दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया. मौके पर जिला महामंत्री दिलीप हेम्ब्रम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जामताड़ा जिलाध्यक्ष मंगल सोरेन, गोराई नाला मण्डल अध्यक्ष सुखेन्द्र टुडू, मण्डल अध्यक्ष निर्मल सोरेन, अबिता हांसदा, सुखदेव मुर्मू, रामलाल मराण्डी, लालदेव मुर्मु, बलदेव मुर्मू, श्याम कुमार सोरेन, साहेबलाल मराण्डी, उत्तम हेम्ब्रम, सोनामुनि हेम्ब्रम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola