वन विभाग सड़क किनारे लगायेगा 4400 पौधा, कार्य शुरू

Updated:
विज्ञापन
वन विभाग सड़क किनारे लगायेगा 4400 पौधा, कार्य शुरू

नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली प्रमुख सड़कें पेड़-पौधों की हरियाली से गुलजार होगी.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली प्रमुख सड़कें पेड़-पौधों की हरियाली से गुलजार होगी. क्षेत्र के विभिन्न सड़क किनारे हरियाली बनी रहे इसके लिए वन विभाग ने पौधरोपण शुरू किया है. वन विभाग सड़कों के किनारे बांस के गेबियन के घेरे में विभिन्न किस्म के पौधे लगाने जा रहा है. यह जानकारी वन क्षेत्र पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि कुल 4400 पौधे लगाए जा रहे हैं. पौधे फलदार और छायादार दोनों किस्म के हैं. कुल पांच प्रमुख सड़क हैं, जिसमें पौधे लगाए जा रहे हैं. कहा, नारायणपुर से करमदहा तक 800 पौधा, पांडेडीह से बेलाटांड़ 1000 पौधा, लोहारंगी से रिंगोचिंगो 1000 पौधा, चंद्रपुर से रिंगोचिंगो 1000 पौधा, महतोडीह से श्यामपुर सड़क में छह सौ पौधा लगाने का कार्य जारी है. आने वाले एक सप्ताह में यह कार्य पूरा हो जायेगा. उन्होंने बताया कि कटहल, शीशम, करंज, आम, शिरीष, नीम, बबूल सहित अन्य प्रजाति के पौधे लगाकर इसे मूर्त रूप दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पौधरोपण से न केवल क्षेत्र की हरियाली बढ़ेगी, बल्कि यह वातावरण को भी स्वच्छ बनाने में मदद करेगा. क्षेत्र के लोग पर्यावरण संरक्षण और पेड़ पौधों को सुरक्षित करने की दिशा में हमारी मदद करें. वन विभाग द्वारा जो पौधे लगाए जा रहे हैं उनकी सुरक्षित देखभाल में हमारी मदद करें. फलदार पौधों से छाया और हरियाली के साथ फल भी प्राप्त होगा. इससे स्थानी लोगों को सहूलियत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola