पांच साइबर ठगों को सुनायी गयी चार वर्ष की सजा, 25000 रुपये का अर्थदंड

Updated:
विज्ञापन
पांच साइबर ठगों को सुनायी गयी चार वर्ष की सजा, 25000 रुपये का अर्थदंड

जामताड़ा कोर्ट. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायालय में फर्जी बैंक अधिकारी बन कर ठगी करने वाले पांच साइबर ठगों को सजा सुनाई गयी है.

विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायालय में फर्जी बैंक अधिकारी बन कर ठगी करने वाले पांच साइबर ठगों को सजा सुनाई गयी है. साइबर ठग आजाद अंसारी, मुबारक अंसारी, मोहम्मद अफसर जमा, मुकेश कुमार दास, रजाउल अंसारी के सजा के बिंदु पर सुनवाई की गयी. न्यायालय ने भादवि की धारा 419 के तहत 2 वर्ष की सजा सुनाई एवं 10 हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया. साथ ही भादवि. की धारा 420 के तहत चार वर्ष की सजा एवं 25000 रुपये का अर्थदंड एवं धारा 66 डी के तहत 3 वर्ष एवं 10 हजार रुपये का अर्थदंड की सजा सुनाई गयी. बता दें कि साइबर थाना कांड संख्या 40/2018 के सूचक पु.अ.नि. सुधीर कुमार चौधरी ने इन लोगों पर साइबर अपराध करना एवं फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ठगने का आरोप लगाया था. साथ ही आरोपी के पास से ज्यादा मात्रा में मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान जब्त किया गया था. आरोपी लगभग 8 लाख रुपये का धोखाधड़ी को अंजाम दिया था. सभी साइबर ठग पूर्व से जेल में है. बता दें कि न्यायालय ने 19 मार्च को इस मामले में सभी पांचों साइबर ठगों को दोषी करार दिया था. इसके बाद 21 मार्च को सजा के बिंदु पर सुनवाई की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola