ePaper

झारखंड के विकास के लिए खिलायें कमल का फूल : सीता सोरेन

Updated at : 02 May 2024 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के विकास के लिए खिलायें कमल का फूल : सीता सोरेन

फतेहपुर में बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन

विज्ञापन

फोटो – 14 बैठक को संबोधित करतीं सीता सोरेन, 15 उपस्थित कार्यकर्ता प्रतिनिधि, फतेहपुर फतेहपुर साल बागान के समीप बुधवार को भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. बतौर मुख्य अतिथि दुमका लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन उपस्थित हुईं. बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं में गतिशीलता बढ़ाने के लिए कई कारगर टिप्स दीं. सीता सोरेन ने कहा कि भाजपा की ओर से झारखंड अलग राज्य बनाने का मूल उद्देश्य था कि यहां के आदिवासी, मूलवासी, गरीब, पीड़ित, शोषितों का विकास हो सके. वे रोजगार के मुख्य धारा से जुड़ सके, लेकिन जब तक गुरुजी शिबू सोरेन, स्व. दुर्गा सोरेन झामुमो में सक्रिय थे, तब तक तो अच्छा चला, लेकिन अब दल में दलाल और बुरे लोगों का कब्जा हो गया है, जिससे नागरिकों का कोई विकास नहीं हो रहा है. कहा कि इस राज्य में लूटपाट, गरीबों की जमीन हड़पने, दलाली, भ्रष्टाचारी चरम सीमा पर पहुंच गयी है. इसी नीति को लेकर वर्तमान सरकार चल रही है. उन्होंने अबकी बार लोकसभा चुनाव में फिर से कमल खिलाने की अपील की. मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने भी संबोधित किया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण, जिला प्रभारी निवास मंडल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola