भेलाडी गांव के किसानों को मिला बागवानी का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
भेलाडी गांव के किसानों को मिला बागवानी का प्रशिक्षण

कुंडहित. बनकाटी पंचायत अंतर्गत भेलाडी गांव में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय उद्यानिकी सह बागवानी प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ.

विज्ञापन

कुंडहित. बनकाटी पंचायत अंतर्गत भेलाडी गांव में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय उद्यानिकी सह बागवानी प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ. समापन पर सभी किसानों को प्रशस्ति-पत्र, एक-एक कुदाल, बीज देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल व 2 0सूत्री अध्यक्ष ऑफिसर हेंब्रम उपस्थित थे. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को बागवानी से जुड़े आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी देकर उनकी आय में वृद्धि करना तथा रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना रहा. पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान किसानों को फल एवं सब्जी उत्पादन के उन्नत विधि, पौधा संरक्षण, कीट एवं रोग प्रबंधन, कम पानी में अधिक उत्पादन व कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करने की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में कुल 50 किसानों ने भाग लिया. मौके पर बीटीएम सुजीत कुमार सिंह, उद्यान मित्र श्यामल फौजदार आदि किसान थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola