कुंडहित में परिवार नियोजन पखवाड़ा अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन
कुंडहित में परिवार नियोजन पखवाड़ा अभियान शुरू

कुंडहित. विश्व जनसंख्या दिवस पर कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुंडहित. विश्व जनसंख्या दिवस पर कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन पखवाड़ा अभियान चलाया गया. इसका उद्घाटन बीडीओ जमाले राजा, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपशिखा रमानी ने संयुक्त रूप से किया. डॉ रमानी ने बताया कि यह पखवाड़ा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा, जिसमें योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन संबंधी जानकारी दी जाएगी. पंजीकृत लाभार्थियों महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी की नि:शुल्क सुविधा के साथ प्रोत्साहन राशि और स्वास्थ्य किट भी प्रदान किया जायेगा. बीडीओ जमाले राजा ने कहा कि भारत जनसंख्या वृद्धि की गंभीर समस्या से जूझ रहा है और इसे नियंत्रित करने के लिए लोगों की जागरुकता अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में जन सहयोग की अपील की. पूर्व जिप सदस्य भजहरी मंडल ने स्थायी एवं अस्थायी परिवार नियोजन उपायों की जानकारी दी. मौके पर बीपीएम सलीम खान, एमपीडब्ल्यू निर्मल फौजदार, बीटीटी अवध बिहारी राम समेत कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola