पिंडारी में आरओबी निर्माण के लिए खोदे गये गड्ढे ने बाइक सवार युवक की ली जान

विद्यासागर. करमाटांड़ थानांतर्गत पिंडारी रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में गुड्डू रवानी (24), बाबूडीह निवासी की मौत हो गयी.
आक्रोश. मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने जामताड़ा-करमाटांड़ सड़क किया जाम युवक का शव पिंडारी रेलवे फाटक पर रखकर की तत्काल मुआवजे की मांग आरओबी निर्माण कर रहे एजेंसी ने 10 दिनों के अंदर मुआवजा देने का दिया भरोसा प्रतिनिधि, विद्यासागर. करमाटांड़ थानांतर्गत पिंडारी रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में गुड्डू रवानी (24), बाबूडीह निवासी की मौत हो गयी. हादसे के बाद शनिवार को आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को पिंडारी स्थित जामताड़ा-करमाटांड़ सड़क पर रखकर जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने हादसे को सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही, सड़क सुरक्षा में अनदेखी और आरओबी निर्माण कर रहे ठेकेदारों की मनमानी का नतीजा बताया. लोगों का आरोप है कि पिंडारी फाटक के पास न तो पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है न चेतावनी बोर्ड, न स्पीड ब्रेकर और न ही कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम. सड़क निर्माण और रख-रखाव केवल कागजों तक ही सीमित है. प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार के लिए तत्काल मुआवजा, सरकारी सहायता, एक परिजन को रोजगार, बच्चों की शिक्षा और भविष्य की सुरक्षा की गारंटी देने की मांग की. सूचना मिलते ही करमाटांड़ सीओ चोनाराम हेंब्रम, जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र कुमार मंडल और थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी घटना स्थल पर पहुंचे. सभी ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया. आरओबी निर्माण कर रहे एजेंसी की ओर से 10 दिनों के अंदर मुआवजा देने का भरोसा दिया गया. बता दें कि शुक्रवार की रात बाइक सवार युवक पिंडारी फाटक के समीप आरओबी निर्माण को लेकर किये गये गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गया. आनन-फानन में युवक को जामताड़ा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया, लेकिन धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी. बताया कि युवक पंडाल निर्माण के काम करते थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




