बैक टू स्कूल कैंपेन के तहत बच्चों का नामांकन करें सुनिश्चित : बीपीओ

Updated:
विज्ञापन
बैक टू स्कूल कैंपेन के तहत बच्चों का नामांकन करें सुनिश्चित : बीपीओ

विद्यासागर. गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय में सोमवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल रूआर-2025 (बैक टू स्कूल कैंपेन) पर प्रखंडस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

विद्यासागर. गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय में सोमवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल रूआर-2025 (बैक टू स्कूल कैंपेन) पर प्रखंडस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. करमाटांड के बीपीओ सावित्री किस्कू और मोहनपुर पंचायत के मुखिया पति सनातन सोरेन ने कार्यशाला का उद्घाटन किया. कार्यशाला की अध्यक्षता बीपीओ सावित्री किस्कू ने की. मंच संचालन शिक्षक विद्या सागर ने किया. बीपीओ ने कहा कि यह अभियान शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन व उपस्थित सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. इस कार्यक्रम में अनामांकित बच्चों का विद्यालय में स्वागत किया जाना है. बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कर विद्यालय के वातावरण को खुशनुमा बनाया जाना है. मुखिया पति सनातन सोरेन ने कहा कि विद्यालय का माहौल ऐसा बनाना है, ताकि बच्चे सहज महसूस करें और उन्हें स्कूल में आनंद की अनुभूति हो. उन्होंने कहा कि बच्चों का नैतिक विकास करना शिक्षकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. बच्चे धूम्रपान और नशे की आदत से दूर रहे ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए. शिक्षक अर्जुन टुडू, अमरनाथ दास, नीतेश सेन, रंजीत सिन्हा, खुर्शीद अनवर, राजन आसरे, शिक्षक जयंती रानी, सहायक अध्यापक गोविंद मंडल, प्रभु मंडल ने भी संबोधित किया. कार्यशाला में कंप्यूटर ऑपरेटर निधि कुमारी, बीआरपी सरफराज, गोवर्धन कुमार, सीआरपी मकसूद अंसारी, राजेश गुप्ता, ललन कुमार, विनय भैया, शिक्षक दिनेश राणा, विकास कुमार, श्याम सिंह, शिक्षिका बाबोनी बास्की, गायत्री मंडल, सहायक अध्यापक सुबोध चंद्र मोदी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola