जमीयत उलमा-ए-हिंद के विस्तार पर दिया गया जोर

Updated:
विज्ञापन
जमीयत उलमा-ए-हिंद के विस्तार पर दिया गया जोर

नारायणपुर. जमीयत उलमा-ए-हिंद जामताड़ा की सोमवार को मदरसा जामिया रसीदिया महतोडीह, नारायणपुर में बैठक हुई.

विज्ञापन

नारायणपुर. जमीयत उलमा-ए-हिंद जामताड़ा की सोमवार को मदरसा जामिया रसीदिया महतोडीह, नारायणपुर में बैठक हुई. अध्यक्षता मौलाना अब्दुल मोईद कासमी ने की. बैठक का संचालन जिला कमेटी के मुफ़्ती सिद्दीक ने किया. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हजरत मौलाना सैयद असजद मदनी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे. बैठक का उद्देश्य जिला कमेटी के विस्तार और संगठन को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाना था. बैठक में विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में उलेमा, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. हजरत मौलाना सैयद असजद मदनी ने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद हमेशा इंसानियत, शिक्षा, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के लिए समर्पित रही है. कहा कि हिंदू-मुसलमान आपसी मोहब्बत और भाईचारे के साथ रहेंगे तो समाज में तरक्की और कामयाबी निश्चित है. बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गये. जिला, प्रखंड और राज्य स्तर पर कमेटियों के विस्तार पर जोर दिया गया. मौके पर मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन कासमी, हाफिज सिद्दकी, मौलाना इसराइल कासमी, मौलाना अकरम कासमी, हाफिज नाजीर और मौलाना मो इरसाद आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola