दलित समाज में शिक्षा के व्यापक प्रसार पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
दलित समाज में शिक्षा के व्यापक प्रसार पर दिया जोर

जामताड़ा. फतेपुर प्रखंड के कालीपाथर दास टोला में बहुजन समाज की ओर से सामाजिक जन-जागरुकता पर बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

जामताड़ा. फतेपुर प्रखंड के कालीपाथर दास टोला में बहुजन समाज की ओर से सामाजिक जन-जागरुकता पर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में दलित समाज में शिक्षा के व्यापक प्रसार के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी माणिक मिर्धा ने की, जबकि प्रवक्ता के रूप में समाजसेवी विक्रम दास, विपिन दास व जसीम अंसारी उपस्थित रहे. सभी ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारों, उनके जीवन और संघर्ष पर अपना वक्तव्य रखा. कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब के जन्मदिन पर उनके आदमकद प्रतिमा का निर्माण कराया जाए. विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के बारे में जानकारी दी गयी. मौके पर कामदेव दास, त्रिलोक दास, राजू दास, विजय दास, विकास मेहरा, सुजीत मेहरा, चंदन मेहरा, पूजा मेहरा, रेशमा कुमारी, पार्वती कुमारी, हिना कुमारी, कृष्णा कुमारी, सालू कुमारी, काजल कुमारी, बिनोद दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola