ePaper

बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक

Updated at : 29 May 2024 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक

प्रखंड मुख्यालय स्थित इल्डर्स क्लब में बुधवार को बीडीओ मुरली यादव व सीओ शफी आलम ने स्वीप के तहत बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित इल्डर्स क्लब में बुधवार को बीडीओ मुरली यादव व सीओ शफी आलम ने स्वीप के तहत बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया. बीडीओ ने कहा कि 01 जून को दुमका लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान होना है. सभी लोग बढ़ चढ़कर मतदान करें. सीओ शफी आलम ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में मतदान बहुत ही जरूरी है. इसके जरिए ही हम अपने प्रतिनिधि को चुन सकते हैं. वहीं कार्यक्रम के दौरान लोगों को मतदान की शपथ भी दिलायी गयी. मौके पर एजीएम भागवत मंडल, नारायण पोद्दार, तरणी पोद्दार, महावीर दास, योगेश्वर रजवार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola