बाइक के धक्के से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

धावा गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना
बिंदापाथर. साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाइवे अंतर्गत धावा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान धावा गांव निवासी भोलानाथ यादव (65 वर्ष) के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भोलानाथ यादव घर का सामान लेने के लिए दुकान गये थे. इसी क्रम में एक तेज रफ्तार बाइक सवार की चपेट में आ गये. इसके बाद परिजन घायल अवस्था में उन्हें जामताड़ा सदर अस्पताल ले गये, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है एवं और घटना के छानबीन की. बाइक सवार अब तक फरार बताया जा रहा है. इधर घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बता दें कि धावा गांव के समीप आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती है. पिछले माह में भी एक युवक की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










