ePaper

बलिदान दिवस के रूप में मना डीवीसी का स्थापना दिवस

Updated at : 07 Jul 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
बलिदान दिवस के रूप में मना डीवीसी का स्थापना दिवस

बलिदान दिवस के रूप में मना डीवीसी का स्थापना दिवस

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. दामोदर भैली वास्तुहारा संघर्ष समिति ने सोमवार को लाधना पंचायत में डीवीसी का 77वां स्थापना दिवस बलिदान दिवस के रूप में मनाया. इस अवसर पर समिति के जिला अध्यक्ष रोबिन मिर्धा ने बताया कि डीवीसी निर्माण में जिन विस्थापितों की जमीन गई, उन सभी को नौकरी और विकास कार्यों से दूर रखा गया है. जबकि विस्थापितों को नौकरी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, सड़क मिलनी चाहिए थी. समिति के प्रयासों के बाद डीवीसी जामताड़ा जिले के विस्थापित गांवों में सीएसआर योजना चलाने को राजी हुई. इस दौरान सीएसआर योजना तुरंत शुरू कराने की मांग करते हुए, कहा कि ऐसा नहीं होने पर समिति चरणबद्ध आंदोलन करने को विवश होगी. मौके पर दिनेश कुमार हांसदा, काली मरांडी, दिनबंधु पंडित, गोपाल मंडल, राजू कोल, राम किस्कू, रूपलाल पंडित, शरद पंडित, आनंद मुर्मू आदि सदस्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola