शिक्षक प्रोन्नति के लिए आंदोलन के मूड में जिला प्राशिसं

Updated at : 15 Jul 2024 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक प्रोन्नति के लिए आंदोलन के मूड में जिला प्राशिसं

संघीय प्रतिनिधियों ने एक स्वर से कहा कि प्रोन्नति में देरी होने से करमाटांड प्रखंड सहित जामताड़ा जिले के शिक्षकों में काफी आक्रोश

विज्ञापन

विद्यासागर. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ करमाटांड अंचल इकाई की बैठक उत्क्रमित मध्य विद्यालय कासीटांड़ में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुधीर दास ने की. इसमें सभी उपस्थित संघीय प्रतिनिधियों ने एक स्वर से कहा कि प्रोन्नति में देरी होने से करमाटांड प्रखंड सहित जामताड़ा जिले के शिक्षकों में काफी आक्रोश है. समय पर प्रोन्नति शिक्षकों का वैधानिक अधिकार है, पर प्रोन्नति के अभाव में कई शिक्षक सेवानिवृत्ति होते जा रहे हैं. संघ के द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. संघीय संविधान के अनुसार प्रखंड कमेटी का कार्यकाल तीन वर्ष पूरा होने पर प्रखंड कमेटी के चुनाव की लिए तैयारी का निर्णय लिया गया. संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षकों के विभिन्न मांगों पर सरकार का सकारात्मक रुख ना होने के कारण राज्य इकाई ने पांच अगस्त से मुख्यमंत्री के समक्ष आमरण अनशन का निर्णय लिया है. इसमें करमाटांड प्रखंड के शिक्षकों ने अधिक से अधिक संख्या में रांची जाने का निर्णय लिया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुधीर चंद्र दास, प्रखंड सचिव खुर्शीद अनवर, प्रमोद कुमार राय, नारायण मंडल, लक्ष्मण दास, चौधरी दास, राजन आसरे, तोहिद आलम, विकास कुमार, अमरनाथ दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola