डीएसइ ने सकलपुर स्कूल प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

12 ग्रामीणों के साथ बातचीत करते डीएसई व अन्य | Prabhat Khabar Network
विद्यासागर के सकलपुर प्राथमिक विद्यालय में अनियमितताओं और लापरवाही के चलते प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
प्रतिनिधि, विद्यासागर.
प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सकलपुर में शिक्षक की गैरमौजूदगी, कक्षा में छात्रों की अराजकता और मुख्यमंत्री के पोस्टर से कथित छेड़छाड़ मामले में बुधवार को शिक्षा विभाग की टीम ने विद्यालय पहुंचकर जांच की. डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर डीएसइ विकेश कुमार प्रजापति, बीइइओ सर्किल मरांडी, सीआरपी राजेश कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, प्रधान लिपिक दिलीप हेंब्रम व सारठ विधायक प्रतिनिधि राहुल कुमार सिंह ने विद्यालय का निरीक्षण किया. वहीं, बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी, थाना प्रभारी विकास कुमार तिवारी और एसआइ कुलदीप मिंज भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षकों पर नियमित रूप से विद्यालय नहीं आने, मध्याह्न भोजन संचालन में लापरवाही तथा विद्यालय की बदहाल व्यवस्था को लेकर शिकायत दर्ज कराई. निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में गंदगी और कई अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं. मामले को गंभीर मानते हुए डीएसइ ने प्रधानाध्यापक सह सचिव मोहम्मद इनामुल हक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. वहीं सहायक अध्यापक दिनेश कुमार मंडल की चार प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी. सीआरपी राजेश कुमार गुप्ता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई. डीएसइ ने कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक कुव्यवस्था और अनुशासन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










