डॉ इरफान ने मुरलीपहाड़ी में लोगों से किया संवाद

Updated:
विज्ञापन
डॉ इरफान ने मुरलीपहाड़ी में लोगों से किया संवाद

मुरलीपहाड़ी. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी सोमवार को मुरलीपहाड़ी चौक पर पहुँचे.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी सोमवार को मुरलीपहाड़ी चौक पर पहुँचे. इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मंत्री यहां काफी देर तक रुके और जनता से सीधे संवाद किया. उन्होंने एक-एक व्यक्ति की समस्याएं गंभीरता से सुनी. कई लोगों की समस्याओं काे मौके पर ही समाधान कर दिया गया. मंत्री ने कहा कि जनता की सेवा करने आये हैं. जनता के हर सुख दुख में साथ रहता हूं. आम जनता की सेवा ही सर्वोपरी है. मंत्री ने कहा क्षेत्र में विकास ही विकास दिख रहा है. पूर्व की सरकार ने राज्य को 18 साल लूटने का काम किया, लेकिन महागठबंधन की सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे राज्य का विकास कर रही है. मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola