विद्यालय में बच्चों को खिलायी गयी कृमिनाशक दवा

डॉ नागेंद्र सिन्हा विद्यालय में बच्चों को दी गयी दवा
जामताड़ा. मिहिजाम के कानगोई स्थित डॉ नागेंद्र सिन्हा विद्यालय में तीन वर्ष से 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलायी गयी. दवा खिलाने के बाद बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका खास ख्याल रखा गया. प्राचार्य चंदा मिश्रा ने कहा कि विद्यालय के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी गयी, जो बच्चे बीमारियां या अनुपस्थिति के कारण 19 अप्रैल को कृमि की दवा नहीं खा पाए थे , उन्हें कृमि नियंत्रण की दवाई माॅप अप दिवस पर खिलाई जा रही है. इस गोली के खाने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है. विद्यालय के सचिव नंदलाल शर्मा ने कहा कि इस टैबलेट से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. बीमारियों से बचाव होता है. मौके पर उप प्राचार्या सीमा राऊत, एएनएम शबनम कुमारी, शिक्षिका बबीता कुमारी, नीतू ठाकुर, निकिता वर्मा आदि मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




