बाबूडीह में श्रद्धालुओं ने की दुबे बाबा की पूजा

Updated:
विज्ञापन
बाबूडीह में श्रद्धालुओं ने की दुबे बाबा की पूजा

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के बाबूडीह गांव स्थित बाबा दुबे मंदिर में सोमवारी को बाबा दुबे की पूजा हुई.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के बाबूडीह गांव स्थित बाबा दुबे मंदिर में सोमवारी को बाबा दुबे की पूजा हुई. इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा दुबे को जल अर्पित कर सुख-शांति के लिए मंगल कामना की. सुबह से ही मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें पिंडारी फटाक से लेकर तीन नंबर बागान तक में लगी रही. पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों की ओर से व्यवस्था की गयी थी. मंदिर के चारों ओर मेला जैसा दृश्य देखने को मिला. जगह-जगह प्रसाद, फूल-माला, पूजन सामग्री और जल की दुकानें सजी हुई थीं, जिससे पूरा इलाका धार्मिक उत्साह से सराबोर हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola