ePaper

21 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय

Updated at : 09 Jun 2024 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
21 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

विद्यासागर. स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, यही मंत्र के साथ पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में रविवार को पंचायत स्तर पर बैठक हुई. इस दौरान 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. जामताड़ा जिला के सभी प्रशिक्षित योग प्रमुखों ने हर पंचायत में योग शिविर लगाने का निर्णय लिया. पतंजलि योगपीठ के जिलाध्यक्ष हेमंत ने कहा कि 21 जून को हर पंचायत, मोहल्ला, गांव में योग शिविर लगाया जायेगा. जिला के बहुत सारे लोगों ने कुछ दिन पहले रांची के गुरुकुलम में प्रशिक्षण प्राप्त किया है. लोगों को योग के प्रति जागरूक करें. स्वामी बाबा रामदेव कहते हैं कि जो लोग प्रातः उठकर योग व्यायाम करते हैं. वे शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से बिल्कुल स्वस्थ बने रहते हैं. मौके पर प्रशिक्षित योग प्रमुख उपेंद्र, हराधन, अर्जुन, रविंद्र, सुधांशु, चंद्र किशोर, वरुण आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola