ePaper

डीसी ने गांधी मैदान में तैयारी का लिया जायजा

Updated at : 14 Aug 2024 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने गांधी मैदान में तैयारी का लिया जायजा

डीसी कुमुद सहाय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने को लेकर बुधवार की देर शाम गांधी मैदान का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने को लेकर बुधवार की देर शाम गांधी मैदान का निरीक्षण किया. गांधी मैदान में व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना देते हुए अपील की कि राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक मनायें. कहा कि 15 अगस्त के दिन यह शपथ लें कि हमारे देश की आन बान और शान के प्रतीक अपने राष्ट्रीय ध्वज को सदैव सम्मान करेंगे. देश की स्वतंत्रता, अखंडता एवं अस्मिता की रक्षा करेंगे. मौके पर निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, डीएसओ कीर्ति बाला लकड़ा, प्रभारी नजारत उप समाहर्ता अविश्वर मुर्मू, नपं ते कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola