आवास निर्माण में प्रगति नहीं लाने वाले प्रखंड समन्वयकों का रुका मानदेय

Updated:
विज्ञापन
आवास निर्माण में प्रगति नहीं लाने वाले प्रखंड समन्वयकों का रुका मानदेय

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में विकास संबंधी कार्यों को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में विकास संबंधी कार्यों को लेकर बैठक हुई. इस अवसर पर पंचायत, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, बिरसा हरित ग्राम, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान, जेएसएलपीएस, जेटीडीएस की समीक्षा की. डीसी ने अबुआ आवास योजना वित्तीय वर्ष 2023- 24 एवं 2024-25 में दिए गए लक्ष्य, स्वीकृति, प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त भुगतान, फेल्योर पेमेंट, हाउस कंप्लीशन आदि के संबंध में प्रखंडवार जानकारी ली. उन्होंने लाभुकों में जल्द से जल्द द्वितीय एवं तृतीय किस्त भुगतान करने का निर्देश दिया. उन्होंने लाभुकों के आवास निर्माण का लगातार अनुश्रवण करने एवं ससमय किस्त भुगतान की समीक्षा की. वहीं कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही एवं अपेक्षित प्रगति नहीं रहने के कारण सभी प्रखंड समन्वयकों का वेतन/मानदेय बंद करने का निर्देश दिया. पीएम आवास ग्रामीण के कार्यों में प्रगति, आवास प्लस 2 सर्वे आदि की समीक्षा सहित दिए गए लक्ष्यों को पूर्ण करने, योग्य लाभुकों का चयन करने को कहा. मनरेगा के तहत पीडी जेनरेशन, रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन, 100 डेज रोजगार, प्रखंडवार योजनाओं की स्थिति, ओल्ड पेंडिंग स्कीम, सोशल ऑडिट, एनएमएमएस, फेज 2, आधार बेस्ड पेमेंट आदि के संबंध में जानकारी ली. 100 दिवस रोजगार में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया. उन्होंने मनरेगा में अधिक से अधिक मजदूरों खासकर महिलाओं को जोड़ने काे कहा. बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना में अपेक्षित प्रगति लाने को कहा. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, प्रभारी निदेशक डीआरडीए विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि सहित सभी बीडीओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola