डीसी ने इवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय ने मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का अवलोकन किया.
जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय ने मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का अवलोकन किया. डीसी ने बताया कि विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त ड्यूरिंग पोल के दौरान नॉन फंक्शनल पाए गए बीयू, सीयू व वीवीपैट को इसीआइएल, हैदराबाद वापस भेजा जाना है. इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी, राँची को हस्तांतरित करते हुए 05 मई तक भौतिक रूप से उपलब्ध कराया जाना है. प्राप्त निर्देश के आलोक में विधानसभा आम निर्वाचन 2024 में प्रयुक्त इवीएम वीवीपैट, जो समाहरणालय परिसर स्थित वेयरहाउस में सुरक्षित भंडारित है. इसका अवलोकन किया गया. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




