अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार जख्मी, रेफर

मिरगा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
नारायणपुर. मिरगा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शुक्रवार रात्रि की है. घायल व्यक्ति का इलाज सीएचसी नारायणपुर में किए जाने के बाद उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव के 63 वर्षीय लालू रविदास मिरगा हटिया करने के बाद साइकिल से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने मिरगा गांव के समीप उसे धक्का मार दिया. घटना के बाद अज्ञात वाहन को लोगों ने पीछा कर रोकने की कोशिश की. परंतु वाहन घटनास्थल से भाग निकला. घायल व्यक्ति धनबाद में उपचाररत हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










