खेल से बेहतर कैरियर भी बना सकते हैं खिलाड़ी : हरिमोहन
Published by : BINAY KUMAR Updated At : 27 Apr 2025 11:18 PM
शिवधाम हैप्पी क्लब ने वन नाइट शॉर्ट बॉउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का किया आयोजन. बजरंग एलेवन की टीम बनी विजेता व गांधी मैदान यूथ क्लब बने उपविजेता.
जामताड़ा. कोर्ट रोड स्थित शिवधाम मोहल्ले में हैप्पी क्लब की ओर से वन नाइट शॉर्ट बॉउंड्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिमोहन मिश्रा ने किया. टूर्नामेंट में जामताड़ा की 16 टीमों ने भाग लिया. कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व पहलगाम में हुए हमले को लेकर सभी क्रिकेट प्रेमियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. यह क्रिकेट टूर्नामेंट पूरी रात होने के उपरांत रविवार प्रातः काल में पुरस्कार वितरण किया गया. वन नाइट शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बजरंग एलेवेन जामताड़ा एवं जामताड़ा गांधी मैदान यूथ क्लब के बीच खेला गया. वहीं टॉस जीतकर गांधी मैदान यूथ क्लब की टीम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. बजरंग एलेवन की टीम ने 06 ओवर में कुल 62 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए यूथ क्लब गांधी मैदान जामताड़ा की टीम 06 ओवर में 30 रन पर सिमट गयी. इसमें बजरंग एलेवन की टीम विजेता एवं गांधी मैदान यूथ क्लब उपविजेता रहा. मौके पर हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन एवं शारीरिक फिटनेस का जरिया नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से बेहतर कैरियर भी बनाया जा सकता है. इसलिए इस टूर्नामेंट में जितने भी खिलाड़ी शामिल हैं, वे जीत-हार पर ध्यान न दें, बल्कि उनके अंदर जो एक खिलाड़ी है, उस खिलाड़ी को उभारने का प्रयास करें. खेल को खेल की भावना से खेलें और अपना बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें. मौके पर हेमंत झा, रोहित सिन्हा, राजा झा, सत्यम सिंह, बिट्टू गुप्ता, संतोष यादव, करण, नेहरू, रितिक, राहुल, रोहित, शुभंकर, दीपांकर सहित अन्य थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










