प्रशासन एकादश बनाम मीडिया एकादश क्रिकेट 15 को

डीसी कुमुद सहाय के निर्देश पर 15 नवंबर को अपराह्न 03 बजे से स्वीप कोषांग की ओर से जिला प्रशासन एकादश बनाम मीडिया एकादश फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन होगा.
जामताड़ा. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने काे लेकर डीसी कुमुद सहाय के निर्देश पर 15 नवंबर को अपराह्न 03 बजे से स्वीप कोषांग की ओर से जिला प्रशासन एकादश बनाम मीडिया एकादश फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जायेगा. जिला प्रशासन एकादश में जिले के विभिन्न अधिकारी एवं मीडिया एकादश में विभिन्न प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि भाग लेंगे. फैंसी क्रिकेट मैच आयोजन मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को वोटिंग के लिए जागरूक करना है. ताकि वे 20 नवंबर को अपना मतदान अवश्य कर सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










