सीपीआइएम ने बंगाल के पूर्व सीएम के निधन पर जताया शोक

सीपीआइएम कार्यालय जामताड़ा में पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया.
जामताड़ा. सीपीआइएम कार्यालय जामताड़ा में पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया. इसका नेतृत्व जिला कमेटी के सदस्य सुजीत माजी ने किया. मौके पर राज्य सचिव मंडल के सदस्य सुरजीत सिन्हा, जिला कमेटी के सचिव लखन लाल मंडल, सदस्य चंडीदास पुरी, अशोक भंडारी, निमाई राय ने बंगाल के पूर्व सीएम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. सुरजीत सिन्हा ने कहा कि बुद्धदेव भट्टाचार्य एक सरल जीवन यापन करने वाले व्यक्ति रहे. उन्हें उनकी ईमानदारी के लिए सदा याद किया जायेगा. वे साहित्य जगत से आने वाले एक मार्क्सवादी नेता थे. उनका निधन सिर्फ बंगाल को ही नहीं, पूरे देश के वामपंथ के लिए अपूरणीय क्षति है. लखन लाल मंडल, चंडी दास पुरी आदि ने भी उनकी जीवनी पर अपना विचार रखा. कहा कि आज वे हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए हमें शपथ लेकर काम करना होगा. मौके पर अनूप सरखेल, लोकनाथ राणा, विजय राणा, श्रीजल मुर्मू, लखी सोरेन, मीर कासिम, मधु रवाणी, हर प्रसाद खान, रबीन सोरेन आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










