तेज रफ्तार बाइक से गिरकर दंपती घायल, महिला गंभीर

गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर अंगुठिया गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक दंपती घायल हो गये.
फतेहपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर अंगुठिया गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक दंपती घायल हो गये. इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के अनुसार बाइक काफी तेज गति में होने के कारण असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिन्हें इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से जामताड़ा भेजा गया. घायल दंपती दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केशोरायडीह गांव का रहने वाले हैं, जो फतेहपुर बाजार कुछ काम से आये थे. घायल सोमलाल किस्कू एवं उनकी पत्नी रिंकी मुंडा फतेहपुर से अपने घर जाने के क्रम में अंगुठिया के पास असंतुलित बाइक से गिरकर घायल हो गयीं. वहीं बाइक पर सवार महिला गर्भवती थी, जिसे काफी गंभीर चोटें आई है. मौके पर पहुंची पुलिस बाइक कब्जे में लेकर थाने ले गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










