लंबित पीएम व अबुआ आवास 15 दिनों में करें पूर्ण : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
लंबित पीएम व अबुआ आवास 15 दिनों में करें पूर्ण : बीडीओ

फतेहपुर. प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, अबुआ आवास, पीएम जनमन योजना एवं मनरेगा की पंचायतवार समीक्षा हुई.

विज्ञापन

फतेहपुर. प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, अबुआ आवास, पीएम जनमन योजना एवं मनरेगा की पंचायतवार समीक्षा हुई. बैठक बीडीओ प्रेम कुमार दास ने की. समीक्षा में कि पीएम जनमन योजना के तहत आठ लाभुकों को तृतीय किस्त की राशि मिल जाने के बावजूद आवास निर्माण अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है. इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 255 लाभुकों के खातों में द्वितीय किस्त की राशि पहुंचने के बाद भी निर्माण अधूरा है, जिस पर बीडीओ ने नाराजगी जतायी. वहीं अबुआ आवास योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत 398 लाभुकों को तृतीय किस्त की राशि मिल चुकी है. कई लाभुकों ने निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है. वित्तीय वर्ष 2023-24 के 68 लाभुक ऐसे हैं, जिनके खातों में तृतीय किस्त की राशि आने के बाद भी आवास अधूरा है. बीडीओ ने सभी लंबित आवासों का निर्माण हर हाल में 15 दिनों में पूरा करने को कहा. इस अवधि के भीतर कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधितों पर जवाबदेही तय की जायेगी. बैठक में प्रखंड समन्वयक तापस लायक सहित सभी पंचायत सचिव मौजूद रहे.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola