सीएम हेमंत जनादेश का कर रहे हैं अपमान : भाजपा नेता

Updated:
विज्ञापन
सीएम हेमंत जनादेश का कर रहे हैं अपमान : भाजपा नेता

कुंडहित. भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने सोमवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सरकार जनादेश का अपमान कर रहे हैं.

विज्ञापन

कुंडहित. भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने सोमवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सरकार जनादेश का अपमान कर रहे हैं. चुनाव अभियान के दौरान हेमंत सोरेन ने गांव-गांव और शहर-शहर मंईयां सम्मान योजना का ढिंढोरा पीट-पीट कर सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान देंगे कह कर बरगलाने का काम किया और उनसे वोट लिया है. अब मुख्यमंत्री जनादेश का अपमान कर रहे हैं. कहा कि कुंडहित प्रखंड में 17000 से अधिक महिलाएं मंईयां सम्मान योजना की लाभुक हैं, लेकिन प्रशासन यह बता नहीं पा रहा है कि इनमें से कितनी महिलाओं को मिला है और कितनी महिलाओं को नहीं मिला. कहा कि प्रखंड की हजारों महिलाओं को सम्मान राशि नहीं मिला है. इससे वह काफी परेशान हैं. सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगा रही हैं. राज्य में विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांग लोगों को मात्र 1000 का पेंशन मुहैया करायी जा रही है. कमाने की ताकत रखते वाली युवा महिलाओं को ढाई हजार रुपया दिये जा रहा है. उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि महिलाओं की तरह सभी प्रकार के पेंशन धारकों को ढाई हजार रुपये सम्मान राशि दी जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola