ePaper

27 को जिले के 15 केंद्रों पर होगी चौकीदार नियुक्ति परीक्षा, तैयारी पूर्ण : डीसी

Updated at : 25 Apr 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
27 को जिले के 15 केंद्रों पर होगी चौकीदार नियुक्ति परीक्षा, तैयारी पूर्ण : डीसी

जामताड़ा. 27 अप्रैल को आयोजित चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा को लेकर डीसी कुमुद सहाय ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की.

विज्ञापन

जामताड़ा. 27 अप्रैल को आयोजित चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा को लेकर डीसी कुमुद सहाय ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की. डीसी ने कहा कि चौकीदार नियुक्ति परीक्षा 27 अप्रैल को जिले के चिह्नित 15 केंद्रों में ओएमआर शीट पर ली जायेगी. लिखित परीक्षा पूर्वाह्न 09:00 बजे से 10:30 बजे तक होगी. कहा कि जिले कुल स्वीकृत आवेदन के लिए आवेदकों को प्रवेश-पत्र अंचल अधिकारी के माध्यम से वितरित की जा चुकी है. कुल 4782 परीक्षार्थियों को परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रवेश-पत्र निर्गत किया गया है. परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संचालन, विधि व्यवस्था संधारण संबंधी संयुक्त आदेश निर्गत किया गया, जिसमें 15 परीक्षा केंद्रों के लिए 15 केंद्राधीक्षक, 15 गश्ती दल सह प्रश्नपत्र, 15 उत्तरपत्रक वितरण एवं संग्रहण दंडाधिकारी (पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट) पुलिस अधिकारी के साथ प्रतिनियुक्त किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों में विधि व्यवस्था संधारण के लिए 15 स्टेटिक दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा के सफल संचालन के लिए नोडल पदाधिकारी आइटीडीए निदेशक जुगनू मिंज एवं सहायक समन्वयक डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति को बनाया गया है. फ्रीस्किंग के उपरांत ही परीक्षार्थियों को मिलेगा प्रवेश अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा केंद्रों में पूर्वाह्न 07:00 बजे से परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति दी गयी है, इसके पूर्व दंडाधिकारी की उपस्थिति में पुलिस बल के सहयोग से परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर फ्रीस्किंग की जायेगी. फ्रीस्किंग के उपरांत ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी को मोबाइल या अन्य किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे, कैलकुलेटर, पेजर, ब्लूट्रूथ के साथ प्रवेश के अनुमति नहीं होगी. अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं नीले बॉल प्वाइंट पेन लाना अनिवार्य है. बता दें कि चौकीदार नियुक्ति के लिए जिले भर में 354 सीट हैं, जिसके विरुद्ध 4782 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लेंगे. ……………………. परीक्षा केंद्र का नाम – अभ्यर्थियों की संख्या 1. इंटर महिला कॉलेज जामताड़ा – 216 2. सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, बालिका, – 569 3. डीएन उच्च विद्यालय जामताड़ा – 330 4. उत्क्रमित मध्य विद्यालय गायछंद – 144 5. ज्ञान रेणु विद्या निकेतन स्कूल, जामताड़ा – 186 6. जेबीसी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, जामताड़ा – 715 7. उत्क्रमित उच्च विद्यालय बोधबांध – 127 8. आदर्श मध्य विद्यालय, जामताड़ा – 300 9. सावित्री देवी डीएवी जामताड़ा – 656 10. उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोनबाद – 264 11. संत जोसफ स्कूल, जामताड़ा – 190 12. आइटीआइ जामताड़ा – 240 13. द मिशन स्कूल, राजपल्ली, जामताड़ा – 200 14. संत एंथोनी स्कूल, जामताड़ा – 300 15. एडवर्ड इंग्लिश स्कूल, बुधूडीह – 345

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola