चिरेका के सफाई कर्मियों को मिला स्वच्छता का प्रशिक्षण

इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मिहिजाम. चिरेका के सफाई कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों को जागरूक करने के उद्देश्य से रेलनगरी चिरेका स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. मिशन अस्पताल दुर्गापुर के प्रतिनिधियों ने चिरेका कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया. चिरेका में स्वच्छता की गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में अस्पताल में साफ-सफाई और स्वच्छता के क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. कार्यालयों, अस्पतालों, औषधालयों और चिरेका के सभी क्षेत्रों में बेहतर हाउसकीपिंग आधारित बेहतर स्वच्छता के लिए यह प्रशिक्षण दिया गया. इसमें स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य आदि विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










