ePaper

आतंकियों को मुँहतोड़ जवाब देने की तैयारी करे केंद्र सरकार : मंत्री

Updated at : 25 Apr 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकियों को मुँहतोड़ जवाब देने की तैयारी करे केंद्र सरकार : मंत्री

जामताड़ा. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में 28 निर्दोष पर्यटकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है.

विज्ञापन

– जिला कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा चौक में निकाला कैंडल मार्च जामताड़ा. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में 28 निर्दोष पर्यटकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. केंद्र सरकार की चुप्पी और निष्क्रियता बेहद शर्मनाक है. इस भयावह घटना के विरोध में जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर के इंदिरा चौक में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया. इसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी उपस्थित रहे. मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि देश के तमाम राजनीतिक पार्टियों और मंचों से अपील करता हूँ कि वे एकजुट होकर इस कायराना आतंकी हमले का पुरजोर विरोध करें. यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने का है. हमें मिलकर यह तय करना होगा कि इस तरह के नापाक हरकतों का मुँहतोड़ जवाब कैसे दिया जाए. यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार इस मामले में पूरी तरह से विफल रही है और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस घटना को दूसरे दिशा में मोड़ने का प्रयास कर रही है. कहा साफ तौर पर कहना चाहता हूँ कि आतंकवादियों का कोई धर्म, जात या मजहब नहीं होता. वे केवल मानवता के दुश्मन होते हैं. हम सब इस घटना की घोर निंदा करते हैं और केंद्र सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं. कहा कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट संदेश है, देश की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. कहा हम शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिजनों के साथ खड़े हैं. यह केवल कैंडल मार्च नहीं, यह देश की सुरक्षा के लिए एक चेतावनी है, अब और चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए. पहलगाम हमले पर गृहमंत्री इस्तीफा दें : पूर्व सांसद पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, देश के गृहमंत्री अमित शाह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, जो व्यक्ति बड़े-बड़े भाषणों में कश्मीर को स्वर्ग बनाने की बात करता है, वो आज अपने ही वादों से भाग रहा है. कांग्रेस पार्टी अब चुप नहीं बैठेगी. अगर इस्तीफा नहीं दिया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी. मौके पर जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल, उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, मुक्ता मंडल, अशोक नायक, इरशाद उल हक अरसी, विनोद क्षत्रिय, तनवीर आलम, बुलू चक्रवर्ती, मुश्ताक अंसारी, अमरनाथ मिश्रा आदि कार्यकर्ता थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola