शांति और भाईचारे के साथ मनायें मुहर्रम : थाना प्रभारी

मुहर्रम को शांति पूर्वक मनाने को लेकर गुरुवार को नाला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.
नाला. प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम को शांति पूर्वक मनाने को लेकर गुरुवार को नाला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इस अवसर पर सीओ किशोरी यादव एवं थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने शांति पूर्वक एवं भाईचारे के साथ मुहर्रम को मनाने की अपील की. थाना प्रभारी ने क्षेत्र में अखाड़े की जानकारी ली. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि अखाड़े के लिए कई गांवों में लाइसेंस है. मालूम हो कि सुलतानपुर, चिचुड़बिल, घोरमारा, बामनडीहा, टेसजोड़िया, सहरजोड़िया, बंदरडीहा आदि गांव में मुहर्रम पर्व मनाया जाता है. आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया गया. मौके पर एएसआइ अमर सिंह तापेए, एसआइ राजू मोहली, एसआइ संजय गहलोत, मुखिया अजित मुर्मू, मिनिस्वर मुर्मू, तपन झा, जनार्दन भंडारी, गुणाधर मंडल, आशीष बनर्जी, राजा मुर्मू, नेपाल सिंह, भास्कर घोष, डोमन राय, शिबू सिंह, सुनील राय, शांति घोष, प्रसेनजित घोष, विश्वनाथ दास आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










