फाइरिंग मामले में मिहिजाम थाने में केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
फाइरिंग मामले में मिहिजाम थाने में केस दर्ज

मिहिजाम. कानगोई में राजू फुटवेयर के शोरूम व आवास पर बुधवार की रात्रि में हुई गोलीबारी मामले में केस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

मिहिजाम. कानगोई में राजू फुटवेयर के शोरूम व आवास पर बुधवार की रात्रि में हुई गोलीबारी की घटना पर दुकान के मालिक राजू प्रसाद ने मिहिजाम थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने इस बाबत पुलिस से कहा कि रात्रि करीब 8ः30 बजे अपनी दुकान पर बैठे थे. इसी दरम्यान एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके दुकान पर गोली दागी. गोली शीशे से टकराया. संयोगवश घटना में कोई घायल नहीं हुआ. बाइक सवार हेलमेट पहन रखे थे, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति ने मुंह पर गमछा लपेटे हुए था. गोली दागने के बाद दोंनों मौके से फरार हो गये. कहा कि यदि दुकान के शोरूम में शीशा नहीं लगा होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस दुकान के बाहर एवं आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola