सिटी हॉस्पिटल व मंगलम नेत्रालय के एमडी पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
सिटी हॉस्पिटल व मंगलम नेत्रालय के एमडी पर केस दर्ज

जामताड़ा. शहर के सिटी हॉस्पिटल एवं मंगलम नेत्रालय पर वित्तीय फर्जीवाड़ा मामले में प्रशासन ने जामताड़ा थाने में प्राथमिक दर्ज करायी है.

विज्ञापन

जामताड़ा. शहर के सिटी हॉस्पिटल एवं मंगलम नेत्रालय पर वित्तीय फर्जीवाड़ा मामले में प्रशासन ने जामताड़ा थाने में प्राथमिक दर्ज करायी गयी है. सीओ अविश्वर मुर्मू के आवेदन पर दोनों अस्पतालों के एमडी एवं प्रबंधन के विरुद्ध लाखों रुपये के वित्तीय फर्जीवाड़े का आरोप लगा है. जामताड़ा थाना में कांड संख्या 38/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. विदित हो कि डीसी रवि आनंद के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम ने बीते 24 मार्च को शहर के दोनों अस्पताल की जांच की थी, जिसमें आयुष्मान भारत योजना में लाखों रुपये के वित्तीय फर्जीवाड़ा की बात सामने आई थी. एसडीओ अनंत कुमार की अध्यक्षता में टीम गठित कर जांच की गयी थी. एसडीओ ने डीसी को दिये गये जांच प्रतिवेदन के आधार पर सीओ को प्राथमिक की दर्ज करने का आदेश निर्गत किया था. इस आलोक में दोनों संस्थानों के एमडी एवं प्रबंधक पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिक की दर्ज की गयी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola