ePaper

चांदू मंडल की मौत मामले में वाहन चालक पर केस दर्ज

Updated at : 23 Jul 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
चांदू मंडल की मौत मामले में वाहन चालक पर केस दर्ज

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के लखनपुर (चंदाडीह) गांव में मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन के ठोकर से चांदू मंडल की मौके पर ही मौत हो गयी थी.

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के लखनपुर (चंदाडीह) गांव में मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन के ठोकर से चांदू मंडल की मौके पर ही मौत हो गयी थी. घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग पर गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे के नारायणपुर थाना मोड़ को घंटे भर जाम कर दिया था. मृतक के पुत्र बालेश्वर मंडल ने नारायणपुर थाने में शिकायत दी है. आवेदन में बताया है कि उनके पिता चांदू मंडल मंगलवार को दैनिक कार्य कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान लखनपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना कांड संख्या- 85/2025 दर्ज कर लिया है. मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola