परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गैजेट्स ले जाने पर रहेगी रोक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Sep 2024 7:29 PM

विज्ञापन

डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न कराने लिए समाहरणालय में बैठक हुई.

विज्ञापन

जिले में 17 केंद्रों पर आज व कल होगी जेएसएससी की परीक्षा, बोलीं डीसी – सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा से होगी निगरानी फोटो – 04 बैठक करतीं डीसी कुमुद सहाय व अन्य संवाददाता, जामताड़ा डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न कराने लिए समाहरणालय में बैठक हुई. इसमें जोनल दंडाधिकारी, स्टेटिक दंडाधिकारी, पेट्रोलिंग दंडाधिकारी, सेंटर ऑब्जर्वर, उड़नदस्ता दल के सदस्य मौजूद रहे. जिले में 21 व 22 सितंबर को होने वाली जेएसएससी परीक्षा के लिए अब तक की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी. साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ विमर्श किया गया. डीसी ने कहा कि परीक्षा के आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. परीक्षा को लेकर आयोग से जारी गाइडलाइन एवं एसओपी का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का दिया. सभी परीक्षा केंद्रों के एंट्रेंस में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया. कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ईयर फोन, डिजिटल डायरी, कैलकुलेटर सहित अन्य प्रतिबंधित गैजेट्स को ले जाने पर रोक रहेगा. बता दें कि जामताड़ा जिले में कुल 17 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होगी. 21 एवं 22 सितंबर को 4584-4584 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा केंद्र सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, संत जोसेफ स्कूल, जेबीसी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, आदर्श मध्य विद्यालय, जामताड़ा कॉलेज, एडवर्ड इंग्लिश स्कूल, डीएन उच्च विद्यालय, संत एंथोनी स्कूल, जामताड़ा इंटर महिला कॉलेज, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बोधबांध, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोनबाद, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेवा, आरके प्लस टू स्कूल मिहिजाम, प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल, बेसिक स्कूल मिहिजाम, उत्क्रमित उच्च विद्यालय शहरडाल को बनाया गया है, जिसमें 03 पालियों में परीक्षा आयोजित होगी. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, निदेशक आअटीडीए सह नोडल पदाधिकारी जुगनू मिंज, एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, एएसपी अमित कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola