बीआरपी-सीआरपी ने मानदेय नहीं मिलने पर जताया रोष

Updated at : 12 Feb 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
बीआरपी-सीआरपी ने मानदेय नहीं मिलने पर जताया रोष

बीआरपी-सीआरपी महासंघ के सदस्यों की बैठक गांधी मैदान में बुधवार को हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. बीआरपी, सीआरपी महासंघ के सदस्यों की बैठक गांधी मैदान में बुधवार को हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वरुण राणा ने की. बताया कि बीआरपी, सीआरपी के बढ़ोतरी मानदेय पर चर्चा की गयी. सरकार का पत्र जिला को प्राप्त हुआ था कि जिन संकुल साधन सेवियों के प्रमाण-पत्र जांच नहीं हुई है, वैसे 21 सीआरपी का प्रमाण-पत्र बीइइओ की ओर से डीइओ जामताड़ा को विगत माह दी गयी है, लेकिन जामताड़ा डीइओ की ओर से टाल मटोल की जा रही है, जबकि राज्य के अन्य जिलों के सीआरपी को बढ़ोतरी मानदेय दिया गया है. यह निर्णय लिया गया कि अगर डीइओ टाल मटोल करते हैं तो इसकी जानकारी उपायुक्त को दी जायेगी. साथ ही मंत्री डॉ इरफान अंसारी को भी सूचना दी जायेगी. मौके पर संघ के सचिव अकबर हुसैन, उपाध्यक्ष प्रभात सिन्हा, तापस कुमार चटर्जी, दीप्ति विराज पाल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola