फतेहपुर में अज्ञात वृद्ध का मिला शव, नहीं सकी पहचान

Updated:
विज्ञापन
फतेहपुर में अज्ञात वृद्ध का मिला शव, नहीं सकी पहचान

फतेहपुर. साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाइवे फतेहपुर थाना क्षेत्र के आंगुठिया मोड़ के समीप गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

फतेहपुर. साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाइवे फतेहपुर थाना क्षेत्र के आंगुठिया मोड़ के समीप गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फतेहपुर थाने को दी. सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फतेहपुर थाना के एसआई राजा बाबू ने बताया कि शव को जामताड़ा स्थित शीत गृह में तीन दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि यदि कोई परिजन पहचान के लिए सामने आए. निर्धारित अवधि तक पहचान नहीं होने की स्थिति में शव का अंतिम संस्कार मिहिजाम में कराया जाएगा. मृतक लगभग 60 वर्ष काहै. वह पिछले छह महीनों से फतेहपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूम कर भिक्षा मांगता था. अधिकतर बस स्टैंड के आसपास ही रहता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola