भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सोहराय पर्व

फतेहपुर प्रखंड के पालाजोरी मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया.
बिंदापाथर. फतेहपुर प्रखंड के पालाजोरी मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया. भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने कहा कि आदिवासी समुदाय का प्रमुख त्योहार सोहराय है. सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार इस पर्व को संताल परगना के लगभग सभी गांव में उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस पर्व के दौरान आदिवासी संस्कृति की झलक चारों ओर देखने को मिलती है. मौके पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जामताड़ा जिलाध्यक्ष मंगल सोरेन, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अबिता हांसदा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुकुमुनी हेंब्रम, फतेहपुर के पूर्व प्रमुख किरण कुमारी बेसरा, शिव ठाकुर सोरेन, शैलेश हेंब्रम, दारासिंह हेंब्रम, सोनामुनी हेंब्रम, विष्णु बेसरा, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, अमित यादव, अभिषेक यादव आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




