भाजपाइयों ने हर घर तिरंगा को लेकर निकाली बाइक रैली

Updated at : 13 Aug 2024 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपाइयों ने हर घर तिरंगा को लेकर निकाली बाइक रैली

भाजपा की ओर से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम हर घर तिरंगा के तहत मंगलवार को जामताड़ा विधानसभा में बाइक रैली निकाली गयी, जो पूरे शहर का भ्रमण किया.

विज्ञापन

फोटो – 10 तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा के नेतागण संवाददाता जामताड़ा भाजपा की ओर से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम हर घर तिरंगा के तहत मंगलवार को जामताड़ा विधानसभा में बाइक रैली निकाली गयी, जो पूरे शहर का भ्रमण किया. यह तिरंगा यात्रा यज्ञ मैदान से निकलकर स्टेशन रोड, सुभाष चौक, रामकृष्ण मठ, नया कोर्ट, आंबेडकर चौक, मेन बाजार, दुमका रोड आदि का भ्रमण किया. भाजपा कार्यकर्ता बाइक में सवार होकर हाथों में तिरंगा लिए हुए थे. पूरा शहर भारत माता की जय, बंदे मातरम् के नारों से गुंजायमान रहा. इसका नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि पूरे भारत में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर से बाइक रैली निकली जा रही है. कार्यकर्ता घर-घर जाकर तिरंगा लगवाने व लगाने का काम कर रहे हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोग अपने घरों में स्वतः खुशी से झंडा लगा रहे हैं. भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र भक्ति को और मजबूत करना है. मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा, भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, हरिमोहन मिश्रा, भाजपा नेत्री अंजुला मुर्मू, अनिता सोरेन, मितेश साह, संजय मंडल, बिनोद मंडल, सुजाता सिंह भैया, अनूप पांडेय, आभा आर्या, प्रदीप राउत, प्रवीण मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola