भाजपाइयों ने नरेंद्र मोदी के पीएम बनने पर मनाया जश्न

शहर के सुभाष चौक में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर जश्न मनाया.
जामताड़ा. शहर के सुभाष चौक में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर जश्न मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांट कर शुभकामनाएं दी. भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने बताया कि आज देश और पार्टी के लिए बहुत खुशी की बात है कि भाजपा समर्थित एनडीए की तीसरी बार सरकार बनी है. इसीलिए सभी कार्यकर्ताओं एक साथ मिलकर एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए जश्न मना रहे हैं. यह संदेश दे रहा हूं कि पांच साल फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार मजबूती से देश के हित के लिए कार्य करेगी. सभी वर्गों को लाभ होगा. क्योंकि नरेंद्र मोदी हमेशा से ही सभी वर्गों को लेकर चले हैं और आगे भी चलेंगे. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्खेल, कुणाल सिंह, अनूप पांडे, निरंजन यादव, अंबभूति झा, प्रदीप राउत, चंडी चरण दे, बृजेश रावत, अनिकेत शर्मा, चंदन राउत, जितेंद्र दुबे, रणजीत राणा, राहुल शर्मा, प्रवीण मिश्रा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










