ePaper

पीएम के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी : भाजपा नेता

Updated at : 05 Aug 2024 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी : भाजपा नेता

भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल नाला मंडल स्थित गोपालपुर पहुंचे, जहां भाजपा युवा नेता सिंटू सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल नाला मंडल स्थित गोपालपुर पहुंचे, जहां भाजपा युवा नेता सिंटू सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई. आगामी विधानसभा चुनाव में नाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रणनीति बनायी. वीरेंद्र मंडल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गयी है. नाला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की जीत को लेकर सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आश्वस्त है कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से भाजपा की जीत होगी. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में झारखंड में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी. नाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सभी कार्यकर्ता समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं, जिसके परिणाम स्वरूप लोकसभा चुनाव में नाला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी को बढ़त मिली थी. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रभास हेंब्रम, खेरा मंडल अध्यक्ष निपेन सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तापस भट्टाचार्य राजू राय, निरंजन मंडल, गिरधारी ठाकुर, निवास यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola