बाइक सवार बदमाशों ने महिला से सोने की चेन छीना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jun 2024 9:23 PM
शहर में बाइक सवार बदमाशों ने दिन में ही एक राह चलती महिला के गले से सोने की चेन छीन ली.
जामताड़ा. शहर में बाइक सवार बदमाशों ने दिन में ही एक राह चलती महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. घटना शुक्रवार करीब 10 बजे के आसपास की है. शहर के सुभाष चौक के समीप यह घटना हुई है. उक्त महिला बाजार आयी थी. इसी बीच पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने महिला के गले से चेन झपट कर छीन ली और भाग निकला. घटना के वक्त महिला ने शोर मचाया, परंतु बदमाश तेजी से बाइक चलाते हुए आंखों से ओझल हो गये. बाद में महिला ने थाने में आवेदन दिया है. हालांकि मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










