ePaper

मतदाता जागरुकता को लेकर निकाली गयी साइकिल रैली

Updated at : 30 May 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता जागरुकता को लेकर निकाली गयी साइकिल रैली

मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गांधी मैदान से गुरुवार को डीडीसी निरंजन कुमार के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

जामताड़ा. मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गांधी मैदान से गुरुवार को डीडीसी निरंजन कुमार के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गयी. इसमें स्कूली बच्चों के अलावा कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. डीडीसी ने सभी से अपील की कि एक जून को मतदान करना है. आप सभी अपने माता-पिता एवं परिजनों के साथ वोट देने जायें और मतदान के लिए दूसरों को भी जागरूक करें. वहीं साइकिल रैली के उपरांत सेंट एंथोनी स्कूल, जामताड़ा में स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता के लिए क्विज का आयोजन हुआ. शुभारंभ डीसी कुमुद सहाय ने किया. उन्होंने सभी से मतदान के महत्व पर चर्चा करते हुए 01 जून को पहले मतदान फिर और काम करने की अपील की. कहा कि मतदान केंद्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार की व्यवस्था की गयी है. विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी का मन को मोह लिया. मौके पर डीइओ डॉ गोपाल कृष्ण झा, डीएसइ राजेश पासवान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा, डीपीएम जेएसएलपीएस राहुल रंजन, डीडी भंडारी, चंचल भंडारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola