अबुआ व पीएम आवास के लाभुकों से मिले बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
अबुआ व पीएम आवास के लाभुकों से मिले बीडीओ

नारायणपुर. बीडीओ मुरली यादव ने बुधवार को शहरपुर पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों में अबुआ एवं पीएम आवास योजना का भौतिक सत्यापन किया.

विज्ञापन

नारायणपुर. बीडीओ मुरली यादव ने बुधवार को शहरपुर पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों में अबुआ एवं पीएम आवास योजना का भौतिक सत्यापन किया. इस दौरान उन्होंने लाभुकों से मुलाकात की. कहा कि यह योजना काफी लाभकारी है. सरकार की सोच है कि आप सभी पक्का घर में रहें. इसलिए योग्य लाभुकों को आवास योजना का लाभ दिया गया है. समय पर आवास निर्माण पूर्ण नहीं होने से बहुत परेशानी हो रही है. कोई भी योजना तब तक सार्थक सिद्ध नहीं होती जब तक यह समय पर पूरा नहीं हो. उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि जब किस्तों में राशि मिल गई है फिर निर्माण में विलंब नहीं होनी चाहिए. अगर आवास निर्माण में रुचि नहीं लेते हैं तो विभाग मजबूरन राशि रिकवरी करेगा. उन्होंने मनरेगा से संचालित डोभा, तालाब, टीसीबी, मेढ़बंदी योजना का भी निरीक्षण किया. मौके पर बीपीओ वाणीव्रत मित्रा, जेइ सुमन पंडित, रोजगार सेवक राधेश्याम पंडित, पंचायत सचिव अनिकेत सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola