बीडीओ ने बामनडीहा में विभिन्न जलस्रोतों का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने बामनडीहा में विभिन्न जलस्रोतों का लिया जायजा

फतेहपुर. बीडीओ प्रेम कुमार दास ने पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत गुरुवार को बामनडीहा पंचायत में विभिन्न जलस्रोतों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

फतेहपुर. बीडीओ प्रेम कुमार दास ने पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत गुरुवार को बामनडीहा पंचायत में विभिन्न जलस्रोतों का निरीक्षण किया. उन्होंने गांव में लगे चापानल, कुआं एवं जलमीनार की स्थिति का जायजा लिया. इस क्रम में कई चापानल एवं जलस्रोत बेकार और बंद हालत में पाए गए, जिस पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गर्मी के मौसम में किसी भी ग्रामीण को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े. इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, खराब पड़े चापानलों की पहचान कर उसकी मरम्मत सुनिश्चित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस अभियान के सुचारु संचालन के लिए जिलास्तर पर नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जहां आमजन अपनी पेयजल से जुड़ी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं. खराब चापानल की मरम्मत 48 घंटे के अंदर कराई जायेगी. मौके पर कनीय अभियंता किशोर किस्कू सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola