बीडीओ ने आइडीए प्रोग्राम का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने आइडीए प्रोग्राम का किया निरीक्षण

कुंडहित. बीडीओ जमाले राजा ने बुधवार को आइडीए प्रोग्राम का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

कुंडहित. बीडीओ जमाले राजा ने बुधवार को आइडीए प्रोग्राम का निरीक्षण किया. ग्रामीणों को दवा खाने के लिए जागरूक किया. बीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय के कर्मियों को साथ लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने विक्रमपुर, काठीजोरिया, महेशपुर तथा कुंडहित का दौरा किया. ग्रामीणों को फाइलेरिया उन्मूलन के बाबत जागरूक करते हुए उनसे दवा खाने की अपील की. फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 अगस्त से आइडीए प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है. सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्थापित बूथों पर लोगों को दवा खिलाई गयी. अभी तक निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 40 प्रतिशत से अधिक लोगों को दवा खिला दी गयी है. कार्यक्रम से जुड़े स्वास्थ्य कर्मी लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने में जुटे हुए हैं. उन्होंने अपील की कि सभी के सहयोग से ही क्षेत्र को फाइलेरिया मुक्त किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola